Aaj Ki Kiran

युवक ने गोली मारकर दी जान

Spread the love
युवक ने गोली मारकर दी जान
युवक ने गोली मारकर दी जान

युवक ने गोली मारकर दी जान

 

काशीपुर। हल्द्वानी के होटल में ग्राम पैगा निवासी एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस समय कमरे में उसकी पत्नी और बेटा भी मौजूद थे जिन्हें छर्रे लगे जिससे वह घायल हो गए। हल्द्वानी के गौलापार के होटल में ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह ;40द्ध ठहरा था। शनिवार रात लगभग ढाई बजे उसने अपनी कनपटी पर गोली चला दी। उसके साथ कमरे में मौजूद पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह को भी छर्रे लगे। सुखवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि परदीप और गुरसेज को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक सुखवंत का शव मोर्चरी भेजा गया है। घटना का कारण प्रोपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार वालों के अनुसार सुखवंत से करोड़ों रुपये लेकर गलत जमीन बैनामा की गई थी।