Aaj Ki Kiran

केवीएस में किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

केवीएस में किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

 

केवीएस में किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन
केवीएस में किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। उत्तराखण्ड परिवहन विभाग द्वारा माह जनवरी को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा. लि. में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा एवं सहायक परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कुमार कर्नाटक, परिवहन विभाग काशीपुर की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। गोष्ठी में केवीएस ग्रुप के समस्त वाहन चालक एवं परिचालक, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए। अतिथिगण द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में ट्रैफिक नियमों एवं रोड चिन्हों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा वीडियो के माध्यम से भी जागरूक किया गया। केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि अविभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। सड़क पर एक निश्चित दूरी पर दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। गोष्ठी में केवीएस प्रीमियर ग्रुप के सीनियर मैनेजर ;पीआरद्ध संजय राणा, दीपक जायसवाल, आरएस भारती, बीके शर्मा एवं केवीएस ग्रुप के चालक, परिचालक एवं परिवहन प्रवर्तन विभाग के सौरभ तिरमल, पवन कुमार, सुरेन्द्र कुमार, कु. निशा, आमोद प्रकाश, दलवीर सिंह, अंकुर कुमार आदि उपस्थित रहे।