Aaj Ki Kiran

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Spread the love



खटीमा। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आये फरियादियों द्वारा 85 से अधिक समस्याओं/शिकायतों को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से सुनते हुये अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया व शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को शीघ्र निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिये। बहुउद्देशीय शिविर में कुन्दन सिंह ने जमीन सीलिंग, धन सिंह सामन्त डामरीकरण, त्रिलोक सिंह विद्युत कनेक्शन, महेश गंगवार जाति प्रमाण पत्र, विमल कुमार नाली सफाई, कमान सिंह जल निकासी, समस्त ग्रामवासी राजीव नगर सीसी निर्माण, ग्राम प्रधान नदन्ना नाली निर्माण, बिशन सिंह भण्डारी राज्य आन्दोलनकारियों, पेंशन व प्रमाण पत्र, भगवान सिंह नाली निर्माण, अर्जुन सिंह चैहान नगर पालिका में भ्रष्टाचार, आरबी राणा विद्युत पोल लगवाने, मनोहर बोरा सड़क निर्माण, पार्वती देवी समूह उज्जवला योजना के सम्बन्ध में, पुरूषोत्तम सिंह फुल्लैया में विद्यालय परिसर में अतिक्रमण के सम्बन्ध मे समस्याऐं रखी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो समस्या/शिकायतें आम जनता द्वारा दी गयी हैं उन्हे अधिकारी/कर्मचारी गम्भीरता से लेते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में जो समस्याऐ जिस अधिकारी से सम्बन्धित है वे अपने स्तर पर लम्बित न रखे। उन्होने कहा कि यदि शिकायतें उच्च अधिकारियों से सम्बन्धित है तो तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करायें ताकि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जा सके। उन्होने कहा कि आज शिविर में जो भी समस्याऐं प्राप्त हुई है एक सप्ताह में उनकी समीक्षा की जायेगी। उन्होने कहा कि अधिकारी सकारात्मक रूप से समस्याओं का समाधान करें, यदि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के स्तर पर कोई लापरवाही प्रकाश में आयी तो कड़ी कार्यवाही करते हुये वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्ठि की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। उन्होने शिविर में उपस्थित फरियादियों से कहा कि यहां पर सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाॅल लगाये लगाये गये है जिसमें भारत सरकारध्राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा दी जा रही है जिसका सभी लोग लाभ अवश्य उठाये। उन्होने नगर पालिका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग व समाज कल्याण विभाग की सर्वाधिक समस्याएं होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों फील्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तरण करना सुनिश्चित करें। उन्होने नगर पालिका को निर्देश दिये है कि कार्यो की योजना बनाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें जिसकी देखरेख अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी। उन्होने शिविर में आये फरियादियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना अभी गया नही इसलिये सावधानी बहुत आवश्यक है। उन्होने कहा कि कोविड-19 वैक्शीन अवश्य लगाये व सार्वजनिक स्थानों पर जाये तो मास्क अवश्य पहने व कोविड के नियमों का पालन करें। उन्होने कहा कि जब भी आप सब किसी सार्वजनिक स्थानों पर जाये तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें व डेंगू से बचाव के लिए अपने घरों व आसपास में पानी को एकत्रित न होने दें। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाता है उनकी सूचना सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग, गन्ना विकास विभाग, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, पशु पालन विभाग, होम्यो पैथिक विभाग, आयुष विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, दिव्यांग पुनर्वास विभाग व विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी एवं लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी मुख्यमंत्री प्रमोद जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ डा. महेश कुमार, सीएमओ डा. डीएस पंचपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, महाप्रबन्धक चंचल बोहरा, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, तहसीलदार युसुफ अली, मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह, कमलेन्द्र सेमवाल, मण्डी उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित जनपदस्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

One thought on “राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

  1. Discover exquisite Austrian wines at weinverkostung wien heute and immerse yourself in Vienna’s vibrant wine culture.
    Die osterreichische Hauptstadt bietet eine einzigartige Mischung aus Tradition und Moderne. Die Region ist bekannt fur ihren exzellenten Wei?wein, besonders den Grunen Veltliner. Viele Weinverkostungen finden in historischen Gewolbekellern statt.

    Das milde Klima und die mineralreichen Boden begunstigen den Weinbau. Das gibt den Wiener Weinen ihren unverwechselbaren Charakter.

    #### **2. Beliebte Weinregionen und Weinguter**
    In Wien gibt es mehrere renommierte Weinregionen, wie den Nussberg oder den Bisamberg. Diese Gebiete sind fur ihre Spitzenweine international bekannt. Familiengefuhrte Weinguter bieten oft Fuhrungen und Verkostungen an. Dabei lernt man viel uber die Herstellung und Geschichte der Weine.

    Ein Besuch im Weingut Wieninger oder im Mayer am Pfarrplatz lohnt sich. Hier verbinden sich Tradition mit innovativen Methoden.

    #### **3. Ablauf einer typischen Weinverkostung**
    Eine klassische Wiener Weinverkostung beginnt meist mit einer Kellertour. Die Winzer erklaren gerne ihre Arbeitsschritte. Danach folgt die Verkostung unterschiedlicher Weine. Jeder Wein wird sorgfaltig prasentiert und verkostet.

    Haufig werden die Weine mit lokalen Kasesorten oder Brot serviert. Diese Kombination ist ein Highlight fur Feinschmecker.

    #### **4. Tipps fur unvergessliche Weinverkostungen**
    Um das Beste aus einer Weinverkostung in Wien herauszuholen, sollte man vorher buchen. Viele Weinguter haben begrenzte Platze und sind schnell ausgebucht. Zudem lohnt es sich, auf die Jahreszeiten zu achten. Im Winter bieten viele Weinguter gemutliche Kellerveranstaltungen.

    Ein guter Tipp ist auch, ein Notizbuch mitzubringen. So kann man sich die geschmacklichen Eindrucke leicht merken.

    ### **Spin-Template fur den Artikel**

    #### **1. Einfuhrung in die Weinverkostung in Wien**
    In Wien kann man die Vielfalt osterreichischer Weine auf besondere Weise entdecken.

    #### **2. Beliebte Weinregionen und Weinguter**
    Diese Gebiete sind fur ihre Spitzenweine international bekannt.

    #### **3. Ablauf einer typischen Wiener Weinverkostung**
    Die Aromen werden von den Experten detailliert beschrieben.

    #### **4. Tipps fur unvergessliche Weinverkostungen**
    Fruhzeitige Reservierungen garantieren einen reibungslosen Ablauf.

    **Hinweis:** Durch Kombination der Varianten aus den -Blocken konnen zahlreiche einzigartige Texte generiert werden, die grammatikalisch und inhaltlich korrekt sind.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *