छवि पंत ने एयर राइफल सब यूथ महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया

देहरादून। भोपाल में चल रही 68 वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की छवि पंत ने एयर राइफल सब यूथ महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। छवि पंत दून स्थित स्नाइपर शूटिंग अकादमी में अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन में पिछले 3 वर्षों से निरंतर प्रशिक्षण ले रही हैं। छवि की एकाग्रता और अथक परिश्रम और सफलता पर उत्तराखंड राइफल संघ समेत राज्य के सभी निशानेबाज खिलाड़ी गर्व महसूस कर रहे हैं। अनिल ठाकुर ने बताया कि छवि ने इस स्पर्धा के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण दिखाया है। उन्होंने छवि पंत को बधाई दी है।
