Aaj Ki Kiran

राजरानी गुड़िया की आंखों से मिलेगी दो लोगों को रोशनी

Spread the love

राजरानी गुड़िया की आंखों से मिलेगी दो लोगों को रोशनी

राजरानी गुड़िया की आंखों से मिलेगी दो लोगों को रोशनी
राजरानी गुड़िया की आंखों से मिलेगी दो लोगों को रोशनी

काशीपुर। प्रकाश रेजीडेंसी निवासी ब्रह्मलीन श्रीमती राजरानी गुड़िया ने इस संसार से विदा लेकर भी अपनी आंखों के रूप में मानवता को एक अमूल्य उपहार सौंपा है। उनके परिजनों द्वारा लिया गया नेत्रदान का यह निर्णय समाज के लिए एक ‘नजीर’ बन गया है। गुड़िया परिवार की सुपुत्री श्रीमती अंशुका पचौरी एवं दामाद विवेक पचौरी ने दुःख की घड़ी में भी धैर्य और सेवा का परिचय देते हुए नेत्रदान की सहमति दी। वसुधैव कुटुंबकम काशीपुर के तत्वावधान में संपन्न यह 35वां नेत्रदान गुड़िया परिवार के सेवाभावी व्यक्तित्व का परिचायक है।