सोनिया अरोड़ा ने जीता मिसेज इंडिया विवेशियस का खिताब

हल्द्वानी। हल्द्वानी की सोनिया अरोड़ा ने जयपुर के जय बाग पैलेस में आयोजित मिसेज इंडिया पेजेंट प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया विवेशियस का खिताब अपने नाम किया है। 18 से 22 दिसंबर तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर की महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। उन्होंनें बताया कि उनकी यह यात्रा सात माह पूर्व फेसबुक पर विज्ञापन देख शुरू हुई थी। विभिन्न चरणों और ऑनलाइन ऑडिशन के बाद उनका चयन फाइनलिस्ट के रूप में हुआ। प्रतियोगिता के नेशनल राउंड में सोनिया ने उत्तराखंड की पारंपरिक कुमाउनी वेशभूषा पहनकर अपना परिचय दिया और देवभूमि की संस्कृति का प्रदर्शन किया।
