Aaj Ki Kiran

धूमधाम से निकाली महाराजा शूरसैनी की शोभायात्रा

Spread the love

धूमधाम से निकाली महाराजा शूरसैनी की शोभायात्रा

 

धूमधाम से निकाली महाराजा शूरसैनी की शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली महाराजा शूरसैनी की शोभायात्रा

काशीपुर। महाराजा शूर सैनी जी की विशाल शोभायात्रा आज सैनी समाज के बंधुओ ने नगर भर में धूमधाम से निकली। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। वहीं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा का आज किला बाजार से शुभारंभ हुआ और मेन बाजार से तहसील मोड़ होते हुए शोभायात्रा नई सब्जी मंडी, बांसफोड़ान पुलिस चौकी के सामने से होकर  लक्ष्मीपुर पट्टी  सैनी धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सैनी एडवोकेट, गोपाल सिंह सैनी, श्रुतिका सिंह सैनी, राजीव कुमार सैनी, अशोक कुमार सैनी, कुंदन सिंह सैनी, बृजेश सैनी, रितेश प्रकाश सैनी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र सिंह चौधरी, मोहन बिष्ट, राजकुमार सेठी, सुरेश सैनी पार्षद, अशोक कुमार सैनी, पार्षद घनश्याम सिंह सैनी, अमर सिंह सैनी, राजू सैनी, अलका पाल, अनुपम शर्मा, संजय चतुर्वेदी, मुशर्रफ हुसैन,धन सिंह सैनी, आशीष गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य, महेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष उपस्थित रहे।