Aaj Ki Kiran

विशाल निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया

Spread the love

विशाल निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया

विशाल निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया
विशाल निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया

काशीपुर। संत निरंकारी सत्संग भवन में एक विशाल निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निरंकारी परिवार की बहने और भक्तजन  शामिल हुए और गुरु का यश गाया।
बुधवार प्रातः 7.30 बजे से महिला सेवा दल के द्वारा बहन मुन्नी चौधरी, बहन सुमिता खेड़ा, बहन रीटा की देखरेख में पीटी परेड प्रार्थना सेवा दल मार्चिंग गीत के साथ-साथ खेलकूदों का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रातः 10.30 बजे से लगभग 2.00 बजे तक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  मंच पर आसीन मुख्य रूप से देहरादून से आई हुई बहन शीतल जी की देखरेख में सत्संग का कार्यक्रम किया गया। अनेक बहनों ने वक्ता रूप में गुरमत के सामाजिक उत्थान हेतु महिला सशक्तिकरण और सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के वचनों पर चलकर जीवन जीने की प्रेरणादायक भावनाएं वक्ता रूप में व्यक्त की गई। मंच संचालन बहन सुमिता खेड़ा एवं बहन मुन्नी चौधरी द्वारा किया गया। यह समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।