Aaj Ki Kiran

विधायक चीमा ने किया 14 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

Spread the love

विधायक चीमा ने किया 14 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

विधायक चीमा ने किया 14 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास
विधायक चीमा ने किया 14 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र की 1 सड़क का शिलान्यास किया। श्री चीमा ने बताया कि ग्राम पच्चावाला में सुखवन्त सिंह के घर से साहब सिंह आदि के घरों से होते हुए सतनाम सिंह के घर तक 120 मीटर टायल मार्ग निर्माण किया जायेगा। विधायक श्री चीमा ने बताया कि क्षेत्र के विकास हेतु जैसे जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीनू, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चन्द्रप्रभा, खिलेन्द्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविन्दर सिंह चंण्डोक, ग्राम प्रधानपति मनोज कुमार, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।