चौराहे का सौंदर्यीकरण हेतु प्रशासनिक टीम ने किया सर्वे

काशीपुर। एमपी चौक पर आरओबी के नीचे व आसपास सौंदर्यीकरण को लेकर आज प्रशासनिक टीम द्वारा सर्वे किया गया। एमपी चौक से प्रिया मॉल तक सर्वे के दौरान बताया गया कि आरओबी के नीचे व आसपास सौंदर्यीकरण किया जाना है। इस हेतु सर्वे किया जा रहा है। टीम में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ;आईएएसद्ध जयकिशन, एडीएम/सचिव पंकज उपाध्याय व उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह आदि थे।
