Aaj Ki Kiran

‘50 तारे’ प्रतियोगिता में अनाथ बच्चों व विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

‘50 तारे’ प्रतियोगिता में अनाथ बच्चों व विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 

‘50 तारे’ प्रतियोगिता में अनाथ बच्चों व विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
‘50 तारे’ प्रतियोगिता में अनाथ बच्चों व विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित सेमफोर्ड स्कूल में उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व में “50 तारे” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनाथ बच्चों और स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उर्वशी दत्त बाली रोज़ 4-5 घंटे बच्चों को समय देती हैं, और उनके इसी समर्पण का परिणाम मंच पर दिखाई दिया।
कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या ज्योति राणा, चेयरमैन विनीत सिंघल, जज श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती रिचा जे. पैन्यूली, डॉ. ध्रुवी बंडोडकर और डॉ. आराधना शर्मा सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। हिंदू वाहिनी के सदस्य, राजीव चौधरी, जगमोहन बंटी, पूनम जोशी और शांतनु चिकारा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विशेष रूप से विनीत सिंघल और शालिनी ने न केवल मंच उपलब्ध कराया बल्कि अनाथ बच्चों को अपनी अकादमी में अभ्यास के लिए स्थान देकर सच्चा सहयोग दिया। प्रतियोगिता में आर्ट एंड क्राफ्ट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अकादमी से संदीप प्रथम व अंश राणा द्वितीय रहे, जबकि सेमफोर्ड स्कूल में प्रिया बिष्ट प्रथम व रिया रावत द्वितीय रहीं। कैरम प्रतियोगिता में अनुराग प्रथम व आयुष कोहली द्वितीय । चित्रकला में प्रियांश प्रथम व नक्ष द्वितीय, सेमफोर्ड से दक्षिता प्रथम, हिमांशी द्वितीय। अंग्रेजी सुलेख में शुभम प्रथम, कृष्ण सैनी द्वितीय, जबकि सेमफोर्ड स्कूल के मनराज प्रथम, नारायण द्वितीय। हिंदी सुलेख में मनोहर ने प्रथम, लक्की द्वितीय,  सेमफोर्ड स्कूल की आराध्या रावत प्रथम, हरजीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।