Aaj Ki Kiran

स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरुकता रैली

Spread the love

स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरुकता रैली

स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरुकता रैली
स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरुकता रैली

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अन्तर्गत स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकालकर जनमानस को एचआईवी/एड्स की रोकथाम के प्रति जागरुक किया। जागरुकता रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया मार्ग एवं पोस्ट ऑफिस से मुख्य बाजार होते हुए महाविद्यालय पहुंची। संगोष्ठी के अन्तर्गत एड्स से सम्बन्धित डॉक्यूमेंट्री द्वारा स्वयंसेवियों को एड्स के कारण, लक्षण और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वन्दना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, असि.प्रो. डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. मंगला, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत एवं कु. सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।