दुर्घटना का कारण बन सकती है क्षतिग्रस्त पुलिया

काशीपुर। रामनगर रोड पर चुंगी तिराहा के निकट बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह पुलिया ओवरलोड डंपरों के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। कहा कि यह पुलिया रामनगर से काशीपुर को जोड़ती है। पुलिया की मिट्टी धस गई है, जिसके कारण आवागमन में दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पुलिया को शीघ्र दुरुस्त किया जाए जिससे भविष्य में होने वाली किसी दुर्घटना पर रोक लग सके।
