Aaj Ki Kiran

चन्द्रावती महाविद्यालय में संविधान दिवस पर युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया

Spread the love

चन्द्रावती महाविद्यालय में संविधान दिवस पर युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया

चन्द्रावती महाविद्यालय में संविधान दिवस पर युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया
चन्द्रावती महाविद्यालय में संविधान दिवस पर युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर “वन्देमातरम” गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का आयोजन हुआ। राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गायन के उपरान्त असि. प्रोफे. डॉ. रंजना ने संविधान दिवस पर संविधान पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी डॉ. रंजना के संयोजन में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को संसदीय प्रक्रिया संचालन की जानकारी दी गई। संसदीय कार्यवाही का प्रारम्भ करते हुए सर्वप्रथम स्पीकर द्वारा युवा सांसदों का स्वागत करते हुए शपथ ग्रहण कराई गई। तत्पश्चात् महासचिव द्वारा शपथ प्रतिज्ञा कराई गई। कार्यवाही को आगे बढ़ाने से पूर्व दिल्ली में हुई आतंकवादी घटना में मारे गये निर्दाेष नागरिकों को श्र(ांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। तत्पश्चात् प्रश्नकाल की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। भोजनावकाश के पश्चात सदन में समान नागरिक संहिता जैसा महत्वपूर्ण बिल प्रस्तुत किया गया जिसे जोरदार विचार-विमर्श के पश्चात पारित किया गया। सदन में अध्यक्ष की भूमिका में वेदिका, प्रधानमन्त्री की भूमिका में काजल कश्यप एवं विपक्ष के नेता की भूमिका में रीना कौर रहीं। संचालन नोडल अधिकारी डॉ. रंजना ने किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वंदना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. मंगला, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती कृति टण्डन एवं सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।