Aaj Ki Kiran

भाजपाइयों ने निकाली ‘यूनिटी ऑफ रन’ पदयात्रा

Spread the love

भाजपाइयों ने निकाली ‘यूनिटी ऑफ रन’ पदयात्रा

 

भाजपाइयों ने निकाली ‘यूनिटी ऑफ रन’ पदयात्रा
भाजपाइयों ने निकाली ‘यूनिटी ऑफ रन’ पदयात्रा

काशीपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘यूनिटी ऑफ रन’ पदयात्रा का शुभारंभ विधयक त्रिलोक सिंह चीमा एवं मेयर दीपक बाली ने संयुक्त रूप से किया।
कवि नगर मंडल द्वारा संचालित यह पदयात्रा ढकिया गुलाबों से प्रारंभ होकर कलश मंडप होते हुए टांडा तिराहे, रेलवे स्टेशन के सामने से पंत पार्क पर पहुंची जिसका स्वागत नगर मंडल द्वारा किया गया। पंत पार्क पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर सभी ने फूल मालाएं अर्पित की। तदउपरांत यह यात्रा तहसील रोड होते हुए मुख्य बाजार से नगर निगम पहंुचकर सम्पन्न हो गई। पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा शहर एकता जिंदाबाद, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों से गूंजता रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दमऽऔर अडिग इच्छाशक्ति से देश के 562 रियासतों का सफल एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी। पदयात्रा में पूर्व महापौर उषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रियंका अग्रवाल, सुशील शर्मा, राजकुमार यादव, इंतजार हुसैन, कविता यादव, रजत सि(ू, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अवनीश चौहान, समरपाल चौधरी, धीरज वर्मा, मंजू यादव, मोहित भारद्वाज, अशोक सैनी, कुंदन सैनी, वीर सिंह चौहान, अंकुर चौहान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।