Aaj Ki Kiran

अलका पाल बनी कांग्रेस काशीपुर जिलाध्यक्ष

Spread the love

अलका पाल बनी कांग्रेस काशीपुर जिलाध्यक्ष

अलका पाल बनी कांग्रेस काशीपुर जिलाध्यक्ष
अलका पाल बनी कांग्रेस काशीपुर जिलाध्यक्ष

काशीपुर। राजनीतिक परिदृश्य में नई रणनीति अपनाते हुए कांग्रेस ने काशीपुर में पहली बार महिलाओं पर खुलकर भरोसा जताते हुए अलका पाल को कांग्रेस का काशीपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले ही महिला महानगर कांग्रेस की कमान पूजा सिंह के हाथों में है। अब दोनों पदों पर महिलाओं की नियुक्ति से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस काशीपुर में संगठन को महिला शक्ति के भरोसे पुनर्जीवित करने की तैयारी में है।
वर्तमान दौर महिला सशक्तिकरण का है, और भाजपा जहां लगातार “नारी शक्ति” को लेकर जनाधार मजबूत करने में जुटी है, वहीं कांग्रेस का यह कदम उसी दिशा में राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन में यह परिवर्तन सिर्फ औपचारिक नहीं है, बल्कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का हिस्सा भी हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि काशीपुर से महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाना कांग्रेस के लिए एक नया प्रयोग है। लगातार चुनावी पराजयों के बाद कांग्रेस अब “नई सोच और नए चेहरे” के सहारे जनविश्वास वापस पाने की रणनीति पर काम कर रही है। अब देखना यह होगा कि काशीपुर में कांग्रेस का यह महिला नेतृत्व प्रयोग किस हद तक सफल होता है?