Aaj Ki Kiran

धामी सरकार में हो रहा उत्तराखंड का चहुमुखी विकास: कविता यादव

Spread the love

धामी सरकार में हो रहा उत्तराखंड का चहुमुखी विकास: कविता यादव

धामी सरकार में हो रहा उत्तराखंड का चहुमुखी विकास: कविता यादव
धामी सरकार में हो रहा उत्तराखंड का चहुमुखी विकास: कविता यादव

काशीपुर। भाजपा की पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति कविता यादव ने बताया कि उत्तराखंड का इतिहास प्राचीन काल से शुरू होता है, जब इसे ‘केदारखंड’ और ‘मानसखंड’ के नाम से जाना जाता था और यह देवताओं की भूमि कहलाती थी।
स्वतंत्रता के बाद, यह उत्तर प्रदेश का हिस्सा बना और एक लंबे आंदोलन के बाद, 9 नवंबर 2000 को इसे एक अलग राज्य के रूप में उस समय की भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित किया गया, जिसे शुरू में उत्तरांचल कहा गया और बाद में 2007 में उत्तराखंड नाम दिया गया। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभूतपूर्व विकास कर इसे देश के अग्रणीय राज्यों के रूप में विकसित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहता है। पूर्व पार्षद श्रीमती कविता यादव ने बताया कि भाजपा सरकार में ही उत्तराखंड का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि 2027 में फिर एक बार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने उन सभी आंदोलनकारियों को नमन किया जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।