Aaj Ki Kiran

भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास

Spread the love

भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास

भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास
भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास

मुम्बइ। भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को हरा दिया। और 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। इस बार मुकाबले का दांव सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, जीत के साथ भारत पर पैसों की बारिश भी हुई है। करीब 25 साल बाद महिला विश्व कप को नया चौंपियन मिला है। भारतीय महिला टीम पहली विश्व चैंपियन बनी है।आईसीसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले घोषणा की थी कि महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी और ऐसा ही हुआ है। इस बार की चैंपियन टीम भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 39.55 करोड़ रुपये दिए गए। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 में हुए महिला वनडे विश्व कप की तुलना में चार गुना ज्यादा है।