Aaj Ki Kiran

अज्ञात वाहन ने 6 गोवंशों को रौंदा, मौत

Spread the love



बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अज्ञात वाहन ने 6 गोवंशों  को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं घटना से हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। काफी देर तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिससे लोगों भड़क गए और जमकर हंगामा काटा। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था। इस दौरान 6 गोवंश एक साथ हाईवे को क्रॉस कर रहे थे जिससे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
  मामला बहराइच बलरामपुर हाईवे के धरसवा के पास का है। जहां पर हाईवे को गौवंश पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने गोवंशों को रौंद दिया। हाईवे पर घंटो गौवंशों के शव पड़े रहे। जिससे वहां पर काफी लम्बा जाम लग गया। फिलहाल स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद प्रशासन ने गोवंशों के शव को हटवा दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

One thought on “अज्ञात वाहन ने 6 गोवंशों को रौंदा, मौत

  1. Để tạo thêm động lực cho hội viên tham gia cá cược thì nhà cái đã thiết lập vô link 888slot chương trình ưu đãi đặc sắc. Thương hiệu không ngần ngại đầu tư một khoản tiền rất lớn để tổ chức nhiều sự kiện tri ân nổi bật dành cho mọi đối tượng. Một trong những món quà tặng đặc biệt nhất là hoàn tiền khi thua cược. TONY06-05

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *