उत्तराखंड में युवा हृदय सम्राट और प्रदेश के विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार है : मेयर दीपक बाली

काशीपुर। जसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैंतवाला के समस्त प्रजापति समाज, ग्राम सभा बैंतवाला तथा काशीपुर प्रजापति महासभा आदि के संयुक्त संयोजन में हुए अभिनंदन समारोह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों का शानदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में जयचंदगोला-धर्मवीर गोला परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने की।
सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या , ब्लॉक प्रमुख जसपुर अनूप कौर , ब्लॉक प्रमुख काशीपुर चंद्रप्रभा , जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह संजोता, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह , ग्राम प्रधान बैतवाला कुलविंदर कौर , सहित अनेक निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया और उनसे अपेक्षा की गई कि वह अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जन समस्याओं के निवारण में अपना भरपूर रचनात्मक सहयोग देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया की जनता की सेवा करने में वह कहीं कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। सम्मानित होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के आयोजको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच सीधा संवाद कायम होता है और समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है। उन्हें पूरा विश्वास है कि चुने हुए जनप्रतिनिधि जन भावनाओं पर खरे उतरेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड में युवा हृदय सम्राट और प्रदेश के विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार है। इसमें समस्याओं को लटकाया नहीं जाता बल्कि उनका समाधान किया जाता है। धामी सरकार पूरी तरह से जनता के प्रति समर्पित है और खुद मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जनता की समस्याएं तेजी से उनके सामने आए और उनका समाधान हो। उन्होंने कहा कि काशीपुर क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी ने अपना पूरा आशीर्वाद बना रखा है। उनसे जनता के हित में जो भी मांगा जा रहा है उसमें उनकी तरफ से कहीं कोई कोताही नहीं होती। उन्हीं के आशीर्वाद के चलते बन रही करीब 2000 करोड रुपए की विकास योजनाएं जब धरातल पर आएंगी तो काशीपुर ही नहीं उसके आसपास का जुड़ा हुआ क्षेत्र भी विकास के मामले में बदला हुआ नजर आएगा। उन्होंने अभी तक स्वीकृत हो चुकी विकास योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि देहरादून के बाद काशीपुर में ऐसा दूसरा श्मशान घाट बनने जा रहा है जहां मृत्यु के पश्चात हमारे गोवंश का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा। जब श्री बाली ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई विकास योजनाओं से उपस्थित जनमानस को अवगत कराया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। महापौर ने कहा कि जसपुर क्षेत्र भी उनका अपना है और इस क्षेत्र में भी यदि विकास के मामले में उनकी कहीं जरूरत पड़ेगी तो वह हमेशा साथ खड़े नजर आएंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में मां लक्ष्मी सीड्स और राइस मिल, मां भगवती राइस इंडस्टरीज, जय मां दुर्गा राइस मिल परिवार तथा प्रजापति महासभा काशीपुर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रजापति महासभा काशीपुर के अध्यक्ष राजेश गोला, काशीपुर नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश प्रजापति एडवोकेट , जयचंद गोला , धर्मवीर गोला , डॉक्टर यूनुस चौधरी अशोक खन्ना मोहित गोला मृदुल गोला, ऋतिक गोला अनिकेत गोला मयंक गोला पार्षद गुंजन प्रजापति, पूर्व पार्षद देव प्रजापति, पार्षद रवि प्रजापति एवं निर्विरोध पार्षद चुने गए शिवांश गोले, मुकेश चावला, शन्नी प्रधान, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, समेत जसपुर व काशीपुर क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने इस शानदार कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Импорт под контролем, всё выполняется точно и в срок: https://vsoprovozhdenie.ru/
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Discover more about oral care at prodentim at amazon and see what makes it stand out.
A lot of visitors want trustworthy explanations before they decide on any wellness-related product or service.
## Section 2
The primary benefit of a site like this is its ability to keep information centralized.
## Section 3
In this way, presentation becomes just as important as the topic itself.
## Section 4
For anyone studying oral wellness online, prodentim2026us.netlify.app provides a focused starting point.