Aaj Ki Kiran

जानें अब सीएनजी और पीएनजी के दाम मे कितनी बढोत्तरी हुई

Spread the love

लखनऊ। डीजल, पेट्रोल, एलपीजी के बाद अब सीएनजी और पीएनजी महंगी हो गई है। लगभग छह माह बाद ग्रीन गैस ने सीएनजी के दामों में 4.65 रुपए प्रति किलो और घरेलू गैस पीएनजी में तीन रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर का इजाफा किया है। लखनऊ व आगरा और उन्नाव में सीएनजी 63.45 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 68.10 रुपए प्रति किलो हो गई है। अयोध्या में सीएनजी का मूल्य बढ़कर 70.55 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। तीन रुपए की बढोत्तरी के बाद घरेलू गैस पीएनजी 35.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर मिलेगी।
पहले पीएनजी 32.50 रुपए में मिल रही थी। यह बढ़ी हुई दरें तीन अक्टूबर (आज) सुबह छह बजे से लागू होंगी। ग्रीन गैस के एजीएम प्रवीन सिंह ने बताया गैस की मूल दरें महंगी होने के कारण सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढाये गए है।

One thought on “जानें अब सीएनजी और पीएनजी के दाम मे कितनी बढोत्तरी हुई

  1. Đăng ký tài khoản tại 888slot game hôm nay để nhận ngay 150.000 VNĐ tiền cược miễn phí. Cơ hội trải nghiệm các siêu phẩm mà không cần nạp vốn. TONY03-11O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *