गोंडा । ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला में एक महिला और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उधर प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का शक पति पर ही जताया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मौके पर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक और स्वाट टीम जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर एसपी एवं अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि घरेलू विवाद में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। एक साथ तीन शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एसपी ने कहा कि तिहरे हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

888slot apk có tính năng “chia sẻ chiến thắng” – sau khi trúng lớn, bạn có thể đăng kết quả lên Facebook/Zalo và nhận thêm 20.000 VNĐ tiền thưởng. TONY01-16