Aaj Ki Kiran

राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को किया जाएगा सम्मानित: सीएम

Spread the love

राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को किया जाएगा सम्मानित: सीएम

राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को किया जाएगा सम्मानित: सीएम
राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को किया जाएगा सम्मानित: सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। 06 माह से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रकरणों का समयबद्धता से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अनावश्यक रूप से जन शिकायतें फोर्स क्लोज न किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन को राज्य की बेस्ट प्रैक्टिस में लाने के लिए और प्रभावी प्रयास किए जाएं। गुरुवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 के समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दिन पूरे राज्य में तहसील दिवस का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री तहसील दिवस के दिन किसी एक जनपद में औचक रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह एक दिन पूरे राज्य में थाना दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं, इसके लिए सभी जनपदों में शीघ्र नोडल अधिकारी बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जहां भी बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब है, उन्हें शीघ्र बदला जाए। सभी ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं कम वोल्टेज और बिजली के तार लटकने की समस्या न आए, ऐसे प्रकरण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी प्राधिकरणों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के घरों के नक्शे पास करने में पेंडेंसी न हो। उन्होंने कहा कि सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को सम्मानित किया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण में अच्छा कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी एवं ऊर्जा विभाग की सराहना की। लोक निर्माण विभाग, भू-विज्ञान और खनन, राजस्व, गृह एवं वित्त विभाग को शिकायतों के निवारण में और तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। सीएम हेल्पलाइन में पेयजल, स्ट्रीट लाइट के रख-रखाव, जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन, बिजली कटौती और बिजली के बिल से संबंधित शिकायतें अधिक आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से बात भी की। उत्तरकाशी के उपेन्द्र सिंह रावत की पेयजल लाइन की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। बैठक में उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, सचिवगण, अपर सचिवगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

2 thoughts on “राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को किया जाएगा सम्मानित: सीएम

  1. Entdecken Sie die besten Weinverkostungen in Wien auf https://weinverkostung.neocities.org/.
    Die osterreichische Hauptstadt bietet eine einzigartige Mischung aus Tradition und Moderne.

    Die Weinverkostungen in Wien sind perfekt fur Kenner und Neulinge. Dabei lernen Gaste die Besonderheiten der regionalen Rebsorten kennen.

    #### **2. Die besten Orte fur Weinverkostungen**
    In Wien gibt es zahlreiche Lokale und Weinguter, die Verkostungen anbieten. Das bekannte Heurigenviertel in Grinzing ladt zu gemutlichen Verkostungen ein.

    Einige Winzer veranstalten Fuhrungen durch ihre Kellereien. Dabei erfahren Besucher mehr uber die Herstellung der Weine.

    #### **3. Wiener Weinsorten und ihre Besonderheiten**
    Wiener Weine sind vor allem fur ihre Vielfalt bekannt. Der beliebte Gemischte Satz ist eine lokale Spezialitat, die aus mehreren Traubensorten besteht.

    Die Bodenbeschaffenheit und das Klima pragen den Geschmack. Die mineralischen Noten der Wiener Weine sind besonders ausgepragt.

    #### **4. Tipps fur eine gelungene Weinverkostung**
    Eine gute Vorbereitung macht die Verkostung noch angenehmer. Ein neutraler Geschmack im Mund vor der Verkostung verbessert das Erlebnis.

    Gruppenverkostungen bringen zusatzlichen Spa?. Ein Weinjournal kann helfen, personliche Favoriten festzuhalten.

    ### **Spin-Template fur den Artikel**

    #### **1. Einfuhrung in die Weinverkostung in Wien**
    Wien ist nicht nur fur seine historischen Sehenswurdigkeiten bekannt, sondern auch fur seine lebendige Weinkultur.

    #### **2. Die besten Orte fur Weinverkostungen**
    In Wien gibt es zahlreiche Lokale und Weinguter, die Verkostungen anbieten.

    #### **3. Wiener Weinsorten und ihre Besonderheiten**
    Auch der fruchtige Grune Veltliner zahlt zu den bekanntesten Wei?weinen der Region.

    #### **4. Tipps fur eine gelungene Weinverkostung**
    Viele Veranstalter bieten thematische Verkostungen an.

  2. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *