Aaj Ki Kiran

अवैध संबंध के शक में युवक और एक औरत को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा

Spread the love



दुमका। अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए युवक और एक औरत को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था। इसके बाद निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदो इलाके के बड़तल्ली पंचायत के मयूरनाचा गांव में हुई थी। लोगों ने इस प्रेमी युगल को नग्न घुमाने का विडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद पीड़ितों ने देर रात मुफ्फसिल थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी।
  बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को भीड़ ने निर्वस्त्र कर करीब एक किमी तक नंगा घुमाया था। मयूरनाचा गांव में उक्त पीड़ित महिला की ससुराल है। महिला का पति किसी मामले में करीब एक साल से दुमका जेल में है। वह दुमका में मजदूरी कर अपना और अपने तीन बच्चों का परवरिश करती है। मजदूरी करने के दौरान ही उसका संपर्क कोल्हड़िया गांव के एक युवक से बन गया। वह युवक भी दो बच्चों का पिता बताया जाता है। वह युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर आया था। गांव के चार-पांच युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। गांव के करीब 50-60 लोग जमा हो गए। लोगों ने महिला और उस युवक के कपड़े उतरवाए। दोनों को नंगा कर गांव में घुमाते हुए गांव से बाहर ले गए। गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया, इस बीच दुमका मुफस्सिल थाना की पुलिस को मामले की जानकारी हुई। मौके पर पहुंच कर महिला और उक्त युवक को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कर दुमका मुफस्सिल थाना ले आई। दुमका मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश राम के अनुसार इस मामले में 4 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है जिनमें से चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

One thought on “अवैध संबंध के शक में युवक और एक औरत को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा

  1. Bạn có thể đặt lịch nhắc nhở khuyến mãi tại xn88 game – hệ thống sẽ gửi thông báo trước 1 giờ khi có chương trình mới bắt đầu, đảm bảo bạn không bỏ lỡ bất kỳ deal hot nào. TONY03-27O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *