मेयर दीपक बाली ने पूरी टीम के साथ मिलकर शुरू किया तलीझाड़ सफाई अभियान

काशीपुर। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए महापौर दीपक बाली ने आज सुबह-सुबह ही उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, नगर निगम अधिकारियों, पार्षदों व पर्यावरण मित्रों को साथ लेकर मुख्य बाजार की सड़क और नालियों की तलीझाड़ सफाई करने का अभियान शुरू कर दिया।
मोहल्ला किला बाजार से शुरू हुआ अभियान नगर के मुख्य चौराहे तक चला और नालियों व सड़कों की सफाई कर एकत्र कूड़े को साथ के साथ नगर निगम की ट्रैक्टर ट्राली में भरा गया। हालांकि यह इत्तेफाक है कि आज आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की पहल पर देशव्यापी अभियान ‘चमक चमक सड़क अभियान’ चलाया जा रहा है, लेकिन महापौर तो दो दिन पहले ही मुख्य बाजार के व्यापारियों से वायदा कर चुके थे कि बुधवार के दिन चूंकि काशीपुर में बाजार बंद रहता है इसलिए उस दिन पूरे मुख्य बाजार की सफाई कराई जाएगी ताकि व्यापारियों को भी दिक्कत ना हो। महापौर दीपक बाली ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि इस बार जल भराव की समस्या विकट रूप न ले। अभी गूल का निर्माण चल रहा है लिजाजा फिर भी प्रयास है कि शहर वासी जल भराव की समस्या से ग्रसित ना हों। अभियान में सहायक नगर आयुक्त कमल सिंह मेहता एवं संजय दत्त, पार्षद दीपा पाठक, सीमा सागर, अंजना आर्य, मनोज जग्गा, पुष्कर बिष्ट, मयंक मेहता, अशोक सैनी, अनिल कुमार, सतीश कुमार, सुरेश सैनी, प्रिंस बाली, संदीप सिंह, संजय शर्मा, अब्दुल कादिर, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद मोनिश, अभिषेक गोयल, राजकुमार यादव, कैलाश प्रजापति एडवोकेट समेत दर्जनों शहर वासी उपस्थित रहे।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.