https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

उत्तराखण्ड बोर्ड के रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में  कमल और जतिन ने व इंटर में अनुष्का राणा ने किया टॉप

Spread the love

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन रामनगर, नैनीताल कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा कर दी है। इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 90.77 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कों का 88.20 प्रतिशत जबकि लड़कियों का 93.25 फीसदी रहा। वहीं इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह और हल्द्वानी के जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

One thought on “उत्तराखण्ड बोर्ड के रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में  कमल और जतिन ने व इंटर में अनुष्का राणा ने किया टॉप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *