Aaj Ki Kiran

उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब दिल्ली एनसीईआरटी से ज्यादा मंहगी

Spread the love

उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब दिल्ली एनसीईआरटी से ज्यादा मंहगी

उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब दिल्ली एनसीईआरटी से ज्यादा मंहगी
उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब दिल्ली एनसीईआरटी से ज्यादा मंहगी

रुद्रपुर। खटीमा उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब दिल्ली एनसीईआरटी से ज्यादा मंहगी है।कक्षा 2 की हिंदी सारंगी 30 रुपए ज्यादा महंगी है। सीबीएसई में कक्षा 2 में चलने वाली हिंदी की दिल्ली एनसीईआरटी की पाठयपुस्तक की कीमत 65 रुपए है जबकि उत्तराखंड में चलने वाली एनसीईआरटी की कक्षा 2 की हिंदी की वही पाठयपुस्तक सारंगी की कीमत 95 रुपए है जबकि दोनों ही किताब में सभी चैप्टर एक समान है ,पन्नों की संख्या भी एक ही है,किताब के अंदर के लिखा आमुख भी एक ही है बस बाहरी कवर अलग अलग है। दोनों किताबों में कीमत में 30 रुपए का अंतर का बोझ उत्तराखंड के अभिभावकों पर पड़ रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि उत्तराखंड एनसीईआरटी को फ्रेंचायजी लेने और प्रिंटिंग का खर्च पढ़ने से किताबों के दामों में ये अंतर है। सवाल ये है कि सरकार इतने अंतर में किताबों को उत्तराखंड के अभिभावकों को थोप कर मुनाफा कमाने में लगी है और अभिभावक इन किताबों को खरीदने में मजबूर है।

One thought on “उत्तराखंड एनसीईआरटी की किताब दिल्ली एनसीईआरटी से ज्यादा मंहगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *