सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में यमुना के मिमारपुर घाट पर शादी के बाद रस्म निभाने आए इंफोसिस के कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक संदीप सोनीपत के गांव उमेदगढ़ का रहने वाला था। संदीप पत्नी व परिवार के साथ यमुना में शादी की रस्म पूरी करने पहुंचा था। वो पैर फिसलने से जल प्रवाह के साथ बह गया। सोमवार को ही संदीप को कनाडा जाना था। वहीं परिवार का आरोप है कि पुलिस ने देरी से पहुंचकर जरूरी आवश्यकता मुहैया नहीं करवाई। एनडीआरएफ की टीम व गोताखोरों को भी देरी से बुलाया।
यमुना में उसकी तलाश की जा रही है। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यमुना घाट पर हादसा होने की दशा में बचाव को कोई संसाधन उपलब्ध नहीं है। गोताखार व मोटरबोट से युवक की तलाश की जा रही है। गांव उमेदगढ़ का रहने वाला संदीप गौतम (30) फरीदाबाद में इंफोसिस कंपनी में इंजीनियर था। वह फरीदाबाद में ही रहता था। संदीप की करीब डेढ़ साल पहले मनीषा के साथ शादी हुई थी। उनके परिवार में मान्यता है कि शादी के बाद दंपती को एक साथ यमुना स्नान करना पड़ता है। संदीप को अपनी कंपनी की तरफ से सोमवार को कनाडा जाना था। ऐसे में उसने कनाडा जाने से पहले परिवार की मान्यता को पूरी करने के लिए रविवार को यमुना स्नान का कार्यक्रम बना लिया। पत्नी मनीषा ने बताया कि उनके पति उनसे दो कदम आगे चल रहे थे। जब वह यमुना के किनारे पहुंचे तो अचानक पैर फिसलकर यमुना में गिर गए और तेज बहाव के कारण डूब गए। जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी।

I always enjoy reading content on this site but this particular article exceeded my expectations in every way, leaving me with a much better grasp of the topic.
Dùng thử pikashow app thấy tốc độ tải khá ổn trên cả Android lẫn iPhone. TONY08-17
Discover more about oral care at prodentim official website and see what makes it stand out.
A focused website can make that search faster and less confusing.
## Section 2
When visitors avoid switching across many sources, they save time and effort.
## Section 3
In this way, presentation becomes just as important as the topic itself.
## Section 4
In a busy online space, a direct and readable website can stand out immediately.