चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, माल बरामद

काशीपुर। जसपुर खुर्द स्थित एक घर के ताले तोड़कर सप्ताह भर पूर्व की गई हजारों की नकदी व घरेलू सामान चोरी कर लिये जाने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया है।
जसपुरखुर्द कालोनी निवासी अमनदीप सिंह पुत्र सरदारा सिंह ने आईटीआई थाने ने तहरीर देकर कहा था कि बीती 14 मार्च को वह किसी कार्य से ग्राम मौहम्मदपुर राजौरी, अफजलगढ़ जिला बिजनौर गया था। इसी दौरान रात के समय चोर उसके दरवाजे का ग्रिल काटकर घर में घुस गये। चोरों ने अलमारी तोड़कर सोने की एक चैन, एक सोने का कड़ा, दो सोने की अंगूठी, पुरानी चांदी और 5 हजार रूपये चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी काटकर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना आईटीआई पुलिस ने धारा 305;एद्ध, 331;4द्ध बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर घटना के शीघ्र खुलासे हेतु एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी का अवलोकन करते हुए गहन छानबीन के उपरांत गुरूवार को शादाब उर्फ मुन्ना पुत्र भूरा इकबाल तथा आसिफ पुत्र मौहम्मद हुसैन निवासीगण नई बस्ती मुण्डों के पास, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को द्रोणासागर गेट के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मुकदमे से सम्बन्धित चोरी गये माल को बरामद किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में हुयी चोरी की घटना में चोरी गया माल भी बरामद हुआ है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर आज उक्त घटना में चोरी गया डीवीआर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं तथा पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। अभियुक्तगण के पूर्व आपराधिक इतिहास की बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभियुक्तगण को न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, प्रकाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, दीपक प्रसाद, राजेश भट्ट, गिरीश विद्यार्थी व एसपीओ अमिताभ सिजवाली आदि थे।

Akçam Otel Programı: Kanal yönetimi, bulut tabanlı ön büro ve anlık raporlama özellikleriyle otelinizin tüm operasyonel süreçlerini tek bir escort platformdan verimli ve hatasız yönetmenizi sağlayan kapsamlı otomasyon çözümüdür. https://akcam.com.tr/assist.htm