Aaj Ki Kiran

जिलाधिकारी ने नशीले पदार्थो पर प्रतिबन्ध लगाने व नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं व उनके अभिभावको को जागरूक करने के दिये निर्देश

Spread the love

जिलाधिकारी ने नशीले पदार्थो पर प्रतिबन्ध लगाने व नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं व उनके अभिभावको को जागरूक करने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने नशीले पदार्थो पर प्रतिबन्ध लगाने व नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं व उनके अभिभावको को जागरूक करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने नशीले पदार्थो पर प्रतिबन्ध लगाने व नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं व उनके अभिभावको को जागरूक करने के दिये निर्देश

रूद्रपुर। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर बेहद चिन्तित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नशीले पदार्थो पर प्रतिबन्ध लगाने व नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं व उनके अभिभावको को जागरूक करने के निर्देश दिये। जिलाधिकरी ने जिला सभागार में नशामुक्त देवभूमि मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते जनपद के सभी विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ऐन्टी ड्रग्स कमेटी का गठन करने, जहां कमेटिया गठित है उन्हे सक्रिय करने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होने कहा एन्ट्री ड्रग्स कमेटी में छात्र एवं शिक्षकों के साथ ही क्षेत्र के समाजसेवियों, अभिभावकों, को सम्मलित किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रार्थना के बाद एक से दो मिनट नशे से होने वाल दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाये। उन्होने कहा कि समाजसेवीध्स्वयं सेवी सस्ंथाओं के सहयोग से नशे की रोकथाम हेतु कार्य करें। उन्होने कहा कि बच्चों को छात्र जीवन से ही नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें ताकि वे नशे से दूर रहें, इसके लिए शिक्षा विभाग आवश्यक योजना बना कर कार्य करें। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा स्वंयसेवी संस्थाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में बैनर, नुक्कड़ नाटक, काउंसलिंग, शोसल मीडिया आदि के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न माध्यमो से मेडिकल की दुकानो से नशीली प्रतिबन्धित दवाओं की विक्री की शिकायतें प्राप्त होती है। इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने वरिष्ठ ड्रग्स निरीक्षक को जनपद के सभी मेडिकल स्टोरो सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्रग्स निरीक्षक जनपद की दवाईयों की दुकानों का जांचध्निरीक्षण करे, जिन दवाई की दुकानो में सीसीटीवी कैमरे नही लगाये पाये जाते है अथवा संचालित नही पाये जाते है, उन मेडिकल स्टोरो का लाईसेंस रद्द करते हुए सीज करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने कहा जो दवा दुकाने बिना लाईसेंस के अवैध संचालित हो रहे हो या बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा देते है और प्रतिबन्धित दवाईयों को बेचने में लिप्त हो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी को नशा मुक्ति केन्द्र संचालित करने हेतु खाली पड़े सरकारी भवन अथवा स्कूल चिन्हित करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसीएमओ डॉ0 राजेश आर्या, ओसी गौरव पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, वरिष्ठ ड्रग्स निरीक्षक नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

One thought on “जिलाधिकारी ने नशीले पदार्थो पर प्रतिबन्ध लगाने व नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं व उनके अभिभावको को जागरूक करने के दिये निर्देश

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *