भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली की पत्नी उर्वशी बाली भी जी जान से चुनावी रण में कूदी

काशीपुर । भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली की पत्नी उर्वशी बाली भी जी जान से चुनावी रण में कूद चुकी है। वह महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। उर्वशी बाली का कहना है कि महिलाओं को कमजोर समझने की भूल की जाती है। वह चाहती है कि महिलायें अपने समय का उपयोग स्वयं को और परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के करें। हालांकि वह पहले से इस मुहिम में जुड़ी हुई हैं और समय.समय पर महिलाओं के स्वरोजगार के लिए प्रयासरत रहती हैं। ऐसा वह तब करती है जब वह सीधे तौर पर सरकार से नहीं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर शहर की जनता खासकर महिलाओं का सहयोग उन्हें मिला और उनके पति दीपक बाली को मेयर पद मिलता है तो वह सरकार से तमाम कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं के हित में लागू करवा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में और अधिक काम कर पायेंगी। उर्वशी बाली कहती हैं कि बीते रोज महिलाओं की रैली निकालने का उनका उद्देश्य यही था कि महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाया जाये। उर्वशी बाली ने कहा कि समाज में कई बार कामकाजी महिलाओं को लेकर अनर्गल बातें की जाती है। लेकिन परिवार के भरण.पोषण के लिए महिलाओं का रोजगार करना आवश्यक है। चुनावी माहौल की बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आप स्वयं देख सकते हैं कि जनता भी उसी को मेयर बनाना चाहती है जिसकी कि केंद्र से लेकर प्रदेश में सरकार हो। और अब शहर का विकास सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम में भी भाजपा की सरकार आवश्यक है। इस बात को जनता भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कि इस बार तय है कि काशीपुर की जनता भाजपा को ही नगर निगम की कमान सौंपने जा रही है।

Heya i’m for the first time here. I found this board and I find It truly useful & it
helped me out much. I hope to give something back and
help others like you aided me. xnxx