ओडिशा। चक्रवात गुलाब के रविवार को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है। चक्रवाती तूफान से रविवार को ओडिशा के गंजम जिले में एक व्यक्ति बह गया और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के दो मछुआरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता हो गया। विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने कहा, “रात 8.30 बजे लैंडफॉल के बाद, चक्रवात कोरापुट और मलकानगिरी जिलों की ओर बढ़ रहा था, जहां हवा और बारिश के कारण संभावित नुकसान होने की आशंका है। हम कल दोपहर तक मलकानगिरी, कोरापुट, गंजम, गजपति और रायगढ़ जिलों में व्यापक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। किसी अन्य तटीय जिले के लिए कोई खतरा नहीं है।” उन्होंने बताया कि गंजम जिले के गोसानिनुआगांव में एक व्यक्ति बह गया जबकि मलकानगिरी जिले के खारपुट में एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने घर पर गिरे पेड़ के नीचे आने से बाल-बाल बचे। श्रीकाकुलम में, एक नाव में सवार छह में से दो मछुआरों की तेज लहरों के कारण मंदसा तट पर समुद्र में गिरने से मौत हो गई। जबकि तीन सुरक्षित तट पर पहुंच गए और दो अन्य की मौत हो गई और एक मछुआरा अभी भी लापता है। मत्स्य पालन मंत्री ने बचाव अभियान चलाने के लिए नौसेना के अधिकारियों से संपर्क किया। गुलाब के प्रभाव में तीन उत्तरी तटीय जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में मध्यम से भारी बारिश हो रही थी। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आयुक्त के कन्ना बाबू ने विशाखापत्तनम में जिला कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की और उन्हें हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया। चक्रवात के आने से पहले, ओडिशा के गंजम और गजपति जिले में लगभग 39,000 लोगों को निकाला गया था। अधिकारियों ने कहा कि लोगों ने निकासी प्रक्रिया में दिलचस्पी नहीं दिखाई क्योंकि हवा की गति और बारिश तुलनात्मक रूप से कम रही है। गजपति जिले में एक पहाड़ में भूस्खलन के बाद एक सड़क को सील कर दिया गया।

Hello, This actually helped more than I thought. glad I found this honestly.
To be honest, It connected a few things I didn’t fully understand before, in a way that actually makes sense. I’ll save this for later.
I picked up a few useful points here.
this is actually interesting, ended up here without really planning to, and i actually read it fully. it made things less confusing and it actually felt useful.
this showed up while i was looking into something unrelated, and somehow i kept scrolling. in a way i realized this was exactly what i needed which made a difference for me. glad i found this honestly.