कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने भारी समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया

काशीपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने तमाम कांग्रेसी व भारी समर्थकों के साथ आज राजकीय पॉलीटेक्निक पहुंच कर अपना नामांकन भी दाखिल किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता किला तिराहा पर एकत्रित हुए। यहां से संदीप सहगल का काफिला पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए मुख्य बाजार की ओर रवाना हुआ। मुख्य बाजार में व्यापारी बंधुओं और आम जन ने संदीप सहगल का भव्य स्वागत करते हुए इस चुनाव में अपना भरपूर सहयोग और समर्थन देने की बात कही। संदीप सहगल ने चुनाव जीतने के बाद जनता से काशीपुर की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से हल करने का वादा दिया। उनका काफिला मुख्य बाजार से पार्क रोड और एमपी चैक की ओर बढ़ रहा था। नामांकन रैली में कांग्रेस और संदीप सहगल के पक्ष में लग रहे गगन भेदी नारे कांग्रेस की एकजुटता को दर्शा रहे थे। जिसमें कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता, तमाम कार्यकर्ता व उनके सहयोगी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Marriage proposal options https://propose.lol
навес из поликарбоната навес для крыльца заказать