सौर ऊर्जा का लक्ष्य उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा: सीएम

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सौर ऊर्जा का लक्ष्य उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा। राज्य ने वर्ष 2026 तक कुल 250 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। यह बात सीएम धामी ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में उत्तराखंड के प्रथम दो दिवसीय ‘सौर कौथिग के शुभारंभ अवसर पर कही। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि सौर समृद्ध उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मेला ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राज्य के सतत विकास की दिशा में एक विशिष्ट पहल है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 100 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। साथ ही वर्ष 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सौर ऊर्जा के प्रयोग को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। सौर ऊर्जा की अधिकतम परियोजनाओं को स्थापित करने के उद्देश्य से नई सौर ऊर्जा नीति लागू की गई है। राज्य के सभी शासकीय भवनों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से 70 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए अभी तक करीब 11 हजार लाभार्थियों को 90 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत वर्ष 2026 तक कुल 250 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि लोगों को किसी अभियान से जोड़ने का सबसे अच्छा माध्यम कौथिग (मेला) है। उन्होंने सीएम धामी को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और सोलर वाटर हीटर योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक बांटे। इसके साथ ही यूपीसीएल मुख्यालय में बनाई गई सौर ऊर्जा आधारित म्यूरल आर्ट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा जन जागरूकता के लिए चलाई जा रही सोलर वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम में आगामी सौ दिनों तक सोलर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न जानकारी लोगों को दी जाएगी। साथ ही विभिन्न स्टॉल पर जाकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे नवोन्मेषी प्रयोगों की जानकारी ली।

Discover more about oral care at buy prodentim and see what makes it stand out.
The platform offers practical details that may help people better understand routine care.
## Section 2
If the content is simple to follow, people can focus on the details that matter most.
## Section 3
In this way, the way information is presented becomes as important as the topic itself.
## Section 4
In a crowded online space, a direct and readable website can stand out quickly.