हल्द्वानी। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राॅफी कैंप के लिए जिले के चार खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। उत्तराखंड की टीम 27 अक्तूबर से अपना पहला मुकाबला खेलेगी। टीम में 20 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे। जिसमें रुद्रपुर की आदर्श काॅलोनी निवासी मयंक मिश्रा, काशीपुर निवासी मोहम्मद नाजिम, गढीनेगी गांव निवासी अवनीश सुधा व खटीमा के झनकट निवासी विजय जेठी को कैंप के लिए चयनित किया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि विजय जेठी पिछले तीन वर्षों से उत्तराखंड की सीनियर टीम से खेल रहे हैं। इस वर्ष भी इनका चयन उत्तराखंड की टी-20 कैंप के लिए चयन हुआ है। मोहम्मद नाजिम पिछले सत्र में भी टी-20 टीम में शामिल थे। आल राउंडर प्रदर्शन के कारण उनका चयन इस वर्ष भी टी-20 क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। बताया की पिछले तीन वर्षों से उत्तराखंड क्रिकेट टीम में सम्मलित अवनीश सुधा एक होनहार खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018-19 में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपने ओर आकर्षित किया है। इधर, मूल रूप से रुद्रपुर के रहने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा ने भी दो साल पूर्व विशाखापट्टनम में चले सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में कमाल दिखाया था। चारों खिलाड़ियों के कैंप में चयन होने पर जिला इकाई के सचिव नूर आलम, गौरव तिवारी, अर्जुन सिंह, अफताब आलम, अमित शर्मा, जितेंद्र छाबड़ा समेत अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

cá cược XN88 là điểm đến lý tưởng cho những ai đang tìm kiếm sự kết hợp giữa giải trí đỉnh cao và cơ hội sinh lời bền vững. Chúng tôi luôn minh bạch trong việc công bố tỷ lệ thắng cược, giúp người chơi dễ dàng xây dựng chiến thuật cá nhân hiệu quả. TONY03-18H
The game is built on an open-source Warcraft client engine. 7b8a3df3.
The game rewards quick decisions as enemies close in from every side. 60655c6c.
Sprunki keeps music creation light, playful, and easy to explore. 2877e4b9.