Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री का जन्मदिन ”युवा संकल्प दिवस“ के रूप में मनाया गया

Spread the love

मुख्यमंत्री का जन्मदिन ”युवा संकल्प दिवस“ के रूप में मनाया गया

मुख्यमंत्री का जन्मदिन ”युवा संकल्प दिवस“ के रूप में मनाया गया
मुख्यमंत्री का जन्मदिन ”युवा संकल्प दिवस“ के रूप में मनाया गया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सोमवार को उत्तराखण्ड समेत देशभर में “युवा संकल्प दिवस“ के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेश के सभी जनपदों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं सामाजिक संगठनों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, वहीं चारों धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर विशेष पूजा अर्चना भी की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ बेहद सादगी से सपरिवार जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी लगातार ट्रेंड में रहा है। एक्स (ट्विटर) पर रुयुवा संकल्प दिवस दिनभर ट्रेंड करता रहा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत देश भर की विभिन्न हस्तियों व सभी राज्यों के मुख्यमंत्री गणों ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम में भी वृहद् पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में रहे। मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन के अवसर पर “युवा संकल्प दिवस“ रुयुवा संकल्प दिवस देश भर में टॉप ट्रेंड पर रहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, समेत सभी केंद्रीय मंत्री गणों में मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आप राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि आप दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बाबा केदारनाथ से उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। सीएम धामी को भेजे गए संदेश में गृहमंत्री ने कहा कि “आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है“। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सीएम धामी अपने राज्य के विकास और यहां के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए असाधारण प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने संदेश में लिखा “देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी और जनप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अथक परिश्रम व समर्पण से उत्तराखंड निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है और प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दिव्यांग उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आप सभी लोग जिस किसी भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां निश्चित ही सफलता प्राप्त पाएंगे।

One thought on “मुख्यमंत्री का जन्मदिन ”युवा संकल्प दिवस“ के रूप में मनाया गया

  1. Discover exquisite Austrian wines at prosecco verkostung wien and immerse yourself in Vienna’s vibrant wine culture.
    Die osterreichische Hauptstadt bietet eine einzigartige Mischung aus Tradition und Moderne. Die Region ist bekannt fur ihren exzellenten Wei?wein, besonders den Grunen Veltliner. Viele Weinverkostungen finden in historischen Gewolbekellern statt.

    Das milde Klima und die mineralreichen Boden begunstigen den Weinbau. Das macht Wien zu einer der wenigen Gro?stadte mit eigenem Weinbaugebiet.

    #### **2. Beliebte Weinregionen und Weinguter**
    In Wien gibt es mehrere renommierte Weinregionen, wie den Nussberg oder den Bisamberg. Die Weinguter hier setzen auf nachhaltigen Anbau. Familiengefuhrte Weinguter bieten oft Fuhrungen und Verkostungen an. Gaste konnen die Leidenschaft der Winzer hautnah erleben.

    Ein Besuch im Weingut Wieninger oder im Mayer am Pfarrplatz lohnt sich. Sie sind bekannt fur ihre ausgezeichneten Jahrgange.

    #### **3. Ablauf einer typischen Weinverkostung**
    Eine klassische Wiener Weinverkostung beginnt meist mit einer Kellertour. Die Winzer erklaren gerne ihre Arbeitsschritte. Danach folgt die Verkostung unterschiedlicher Weine. Jeder Wein wird sorgfaltig prasentiert und verkostet.

    Haufig werden die Weine mit lokalen Kasesorten oder Brot serviert. Es ist die perfekte Erganzung zum sensorischen Erlebnis.

    #### **4. Tipps fur unvergessliche Weinverkostungen**
    Um das Beste aus einer Weinverkostung in Wien herauszuholen, sollte man vorher buchen. Einige Anbieter bieten auch private Verkostungen an. Zudem lohnt es sich, auf die Jahreszeiten zu achten. Im Winter bieten viele Weinguter gemutliche Kellerveranstaltungen.

    Ein guter Tipp ist auch, ein Notizbuch mitzubringen. Es hilft, personliche Favoriten zu dokumentieren.

    ### **Spin-Template fur den Artikel**

    #### **1. Einfuhrung in die Weinverkostung in Wien**
    Wien begeistert mit seiner langen Weintradition und zeitgenossischen Angeboten.

    #### **2. Beliebte Weinregionen und Weinguter**
    Dabei lernt man viel uber die Herstellung und Geschichte der Weine.

    #### **3. Ablauf einer typischen Wiener Weinverkostung**
    Jeder Wein wird sorgfaltig prasentiert und verkostet.

    #### **4. Tipps fur unvergessliche Weinverkostungen**
    Viele Gaste schatzen spater die Erinnerungen an die Verkostung.

    **Hinweis:** Durch Kombination der Varianten aus den -Blocken konnen zahlreiche einzigartige Texte generiert werden, die grammatikalisch und inhaltlich korrekt sind.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *