डा. सौरभ और अंकित को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक आवार्ड से सम्मानित

रुड़की। चैधरी हरचन्द सिंह आत्मा राम एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से संचालित क्वाड्रा इंस्टिट्यटू ऑफ आयुर्वेद एवं क्वाड्रा इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिंग में भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षक डॉ. सौरभ कुमार और अंकित त्यागी को उनके शैक्षिक उत्कर्ष कार्यों के लिए इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक आवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि संस्थान सचिव डॉ. रकम सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन को प्ररेणादायक जीवन बताकर छात्रों को उनके आदर्शों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर क्वाडा हॉस्पिटल निदेशक मनोज कुमार गायेल, अभिषेक भूषण शर्मा, रजनीकातं, संस्कृति वर्मा, आकृति सिंह, राजीव सिंह, शैराने प्रभाकर, मयंक बिश्र्नोई, भूमि सोनी, सलोनी गर्ग, पारुल आनन्द, योगशे सिसोदिया, त्रिवेणी शास्त्री, प्रियंका शर्मा, नेहा, आशीष, दीपा शर्मा, विपुल सिंह, आदित्य भारद्वाज, प्राची पाटनी, जितेंद्र पाण्डेय, हिमाद्री, पूजा भण्डारी, प्रतिभा ठाकुर, अशोक कुमार, ख्याति शर्मा, अंजलि सैनी, अदिति यादव, उर्वि कौशिक, कंचन पंत, संजय सैनी, प्रज्ञा शर्मा, पूजा, शुभम ओस्टिन, संध्या सैनी, हिमांशी सैनी, आबिद अहमद, सनैना उपाध्याय, प्रीति गुप्ता, संजय कुमार, दीपक शर्मा, खुशबू शर्मा और मानव भटनागर आदि मौजूद रहे।