Aaj Ki Kiran

पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने कांस्य पदक जीत बढ़ाया पुलिस का मान

Spread the love

पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने कांस्य पदक जीत बढ़ाया पुलिस का मान

पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने कांस्य पदक जीत बढ़ाया पुलिस का मान
पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने कांस्य पदक जीत बढ़ाया पुलिस का मान

अल्मोड़ा। पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने 13 वी मॉडर्न पैंटाथलॉंन बायथल, ट्राईथल नेशनल चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतकर जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है। ममता खाती ने मिस्र में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। अगस्त माह में काशीपुर उधमसिंहनगर में आयोजित हुई 13 वी मॉडर्न पैंटाथलॉंन बायथलध्ट्राईथल नेशनल चैंपियनशिप 2024 में जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाईन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने कांस्य पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड पुलिसध्जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है। एडीजी प्रशासन व वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड उत्तराखण्ड अमित सिन्हा ने ममता खाती से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। वहीं जनपद अल्मोड़ा की पुलिस लाईन अल्मोड़ा में नियुक्त महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी द्वारा आगामी 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मिस्र में आयोजित होने वाली 13 वी मॉडर्न पैंटाथलॉंन बायथलध्ट्राईथल विश्व चैंपियनशिप 2024 के लिये भी क्वालीफाई किया है। एसएसपी श्री पींचा द्वारा 13 वी मॉडर्न पैंटाथलॉंन बायथलध्ट्राईथल नेशनल चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीतकर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी ममता खाती को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *