Aaj Ki Kiran

उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यानी यूटीयू में मनाया पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Spread the love

देहरादून। चन्द्रयान-3 के सफल मिशन के एक साल पूरा होने पर वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यानी यूटीयू में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। 23 अगस्त 2023 को इसरो के चन्द्रयान-3 के विक्रम रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया था। इस दौरान कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने कहा कि अन्तरिक्ष में उतर कर चन्द्रमा को छूना किसी के भी जीवन के अविस्मरणीय क्षण होते हैं जो समाज में अनुसंधान और प्रौद्योगिकी पर अंतरिक्ष अन्वेषण के गहरे प्रभाव पर बल देती है। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा देश आज पूरी दुनिया में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक लीडर बन चुका है। जो मानवीय ज्ञान और क्रेटिविटी की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है। उत्तराखण्ड स्पेस एप्लिकेशन सेटर (यूसैक) की वैज्ञानिक एवं इंजीनियर डॉ. अरूणा रानी ने भी बतौर स्पीकर छात्रों को अंतरिक्षा क्षेत्र की जानकारियां दी। विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को चन्द्रयान-3 की उपलब्धियों को बताने और दिखाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान कुलसचिव, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल, परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार पाण्डा सहित कई लोग मौजूद रहे।

One thought on “उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय यानी यूटीयू में मनाया पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *