उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन ने अधिकारियों को दिये अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

फोटो-1 भाजपाइयांे के साथ मौजूद उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन विनय रुहेला
काशीपुर। उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन विनय रुहेला ने यहां मंडी गेस्ट हाउस में भाजपाइयों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन पर चर्चा की।
श्री रूहेला ने कहा कि वर्षा काल प्रारम्भ हो गया है, लिहाजा सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों में जलस्तर बढ़ने पर पैनी नजर रखे व अलार्म सिस्टम चालू रखने को निर्देशित किया गया है। उन्हांेने बरसात के दौरान नदियों के जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ स्थिति से पूर्व नदी किनारे बसे लोगों की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा सभी जिला आपदा कन्ट्रोल रूम राज्य आपदा कन्ट्रोल रूम से जुड़े हैं, आपदा सूचनाएं त्वरित दें ताकि ससमय सहयोग दिया जा सके। बैठक में जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चण्डोक, डॉ. गिरीश तिवारी, पुष्कर बिष्ट, गुरबख्श सिंह बग्गा, मोहन बिष्ट व रजत सि(ू आदि उपस्थित रहे।

сколько стоит ремонт санузла ремонт раздельного санузла