https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

सद्भावना क्रिकेट मैच में मी​डिया इलेवन की हार

Spread the love


रामनगर (नैनीताल)। गणतंत्र दिवस के मौके पर रामनगर में पुलिस इलेवन व मी​डिया इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें मीडिया इलेवन की करारी हार हुई और विजेता ट्रॅाफी पर पुलिस इलेवन ने कब्जा जमाया।
एमपी इंटर कालेज के मैदान में पुलिस इलेवन के कप्तान कोतवाल अरुण कुमार सैनी व मीडिया इलेवन के कप्तान जितेंद्र पपनै के बीच टॉस हुआ। टॉस पुलिस इलेवन जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुलिस इलेवन की टीम ने 19.2 ओवर में 161 रन पर ऑल आउट हो गई। पुलिस की ओर से राजेश जोशी ने 24 रन, अनीस अहमद ने 21 रन बनाए। मी​डिया की ओर से प्रद्मन सिंह ने चार, बबलू चंद्रा ने तीन विकेट लिये। 162 रन का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम शुरू से दबाव में आ गई। ताश के पत्तों की टीम के ​खिलाड़ी नियंमित अंतराल पर आउट होते रहे। जुबेर (12) को छोड़कर कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। मी​डिया इलेवन की 13 ओवर में 59 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच के मैन ऑफ द मैच अनीस अहमद रहे। पुलिस की टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

One thought on “सद्भावना क्रिकेट मैच में मी​डिया इलेवन की हार”

  1. Thanmk yoou for thhe auspiciolus writeup. It iin rewality wass a leisure account it.
    Lookk complicated to more beought agreable frfom you!
    However, hoow cann wwe kedep uup a correspondence?
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *