
काशीपुर। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य आतिथ्य में सोमवार 25 दिसम्बर को सायं 4 बजे से रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में आयोजित किया जाएगा।
रामलीला ग्राउंड के सामने स्थित होटल आनन्द कैसल में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष/कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में अति विशिष्ठ अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी होंगे, जबकि अध्यक्षता प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के संरक्षक अनिल गोयल द्वारा की जाएगी। संचालन प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा करेंगे। इनके अतिरिक्त क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, विकास शर्मा, अनिल डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, समेत व्यापार मण्डल के प्रदेश, जिला एवं महानगर पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। श्री छाबड़ा ने बताया कि प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की उत्तराखण्ड में 371 नगर इकाई,19 जिला ईकाई, 84 प्रदेश पदाधिकारी हैं। प्रदेश में पीक सीजन में 2,75,000 दो लाख पिछतर हजार व्यापारी प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यापारिक संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव होते हैं, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला व नगर के अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रतिभाग करते हैं। कुल 875 वोट होते हैं। श्री छाबड़ा ने बताया कि बीती 17 जुलाई को हल्द्वानी में प्रदेश पदाधिकारियों का चुनाव हुआ था, जिसमें प्रमोद गोयल मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अश्वनी छाबड़ा, सुरेश बिष्ट, गुलशन छाबड़ा, राजेश अग्रवाल, रावेल सिंह आनन्द थे। बताया कि प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य आतिथ्य में सोमवार 25 दिसम्बर को सायं 4 बजे से होटल अनन्या में आयोजित किया गया है, जिसमें व्यापारिक हितों से संबंधित मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सिंह सेठी ने समस्त व्यापारी बंधुओं से आह्वान किया कि वे सोमवार को दोपहर 03 बजे तक अवश्य ही कार्यक्रम स्थल होटल अनन्या पहुंच जाएं। पत्रकार वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष प्रभात साहनी, उपाध्यक्ष जतिन नरूला, महामंत्री अमन बाली, कोषाध्यक्ष रोहित चावला, युवा महामंत्री पवनीत सिंह व युवा कोषाध्यक्ष सि(ांत चौहान भी उपस्थित रहे।

капли бога смотреть онлайн мистер и миссис смит смотреть
як позбутися хлопця за 10 днів глубокая глотка
шалун великий потенціал
наруто смотреть аниме наруто