Aaj Ki Kiran

तमंचा व चाकू के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love




काशीपुर। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कुण्डा पुलिस ने एक युवक को तमंचा-कारतूस व दूसरे युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना कुण्डा पुलिस द्वारा बाबा शेर अली की मजार के पास से इरशाद पुत्र मुम्तियाज निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना कुण्डा को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर समेत गिरफ्तार किया है। फर्द बरामदगी के आधार पर थाना कुण्डा पर धारा-25;1-खद्ध क आयुध अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त बैलजुङी तिराहे से 100 मीटर आगे मिस्सरवाला की तरफ से  दलजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवास परेवा फार्म विलासपुर जिला रामपुर के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया है। उसके विरू( थाना धारा-25;1-खद्ध आयुध अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद व भूमिका पाण्डे तथा कां. कुन्दन भौर्याल व कैलाश काला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *