
काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशीपुर द्वारा शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का शाखा स्तर पर आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग ने बताया आज तारावती स्कूल में काशीपुर के समस्त शाखाओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में समपन हुई। जूनियर वर्ग में तारावती शाखा की टीम विजेता घोषित हुई उप विजेता टीम प्रह्लाद शाखा की रही। सीनियर वर्ग में प्रह्लाद शाखा की टीम विजेता घोषित हुई शंकर बस्ती की टीम उपविजेता घोषित हुई पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महिपाल सिंह अध्यक्ष जिला कारवां, राजीव कौशिक विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक, सौरभ, अमित मित्तल, आदर्श चौधरी, आकाश गर्ग, संजय शर्मा, देवेंद्र राघव, कार्तिक जाटव, यतेंद्र शर्मा, राजीव, गौतम, प्रेम आदि उपस्थित रहे।

Очень довольны сотрудничеством, никаких задержек и ошибок https://vsoprovozhdenie.ru/