Aaj Ki Kiran

घर से लापता हुईं दो युवतियां, गुमशुदगी दर्ज कराई

Spread the love

काशीपुर। घर से बगैर बताए गईं दो युवतियों के न लौटने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। मौहल्ला महेशपुरा निवासी हसीना बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी युवा पुत्री नियाजमीन 19 नवंबर को बगैर बताए घर से कहीं चली गई और लौटकर नहीं आई। उधर, पर्वतकुंज, कुण्डेश्वरी निवासी प्रशांत ध्यानी पुत्र रमेश ध्यानी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी युवा भांजी स्वाति वृहस्पतिवार को घर से कहीं चली गई और लौटकर नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *