Aaj Ki Kiran

सीएम धामी ने अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर की कारसेवा

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मंदिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस मंदिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

5 thoughts on “सीएम धामी ने अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर की कारसेवा

  1. Site web 1xbet rdc – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *