काशीपुर। अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर आईटीआई थाना पुलिस द्वारा काशीपुर शहर में घटित चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा कर लाखों का माल बरामद करने का दावा किया है।
थाना आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत पॉश कॉलोनी प्रकाश सिटी में शिखा गौतम पत्नी विवेक गौतम तथा संजय कुमार पुत्र श्रीराम के घरों तथा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत रॉयल एन्क्लेव में बन्द घरों से अज्ञात चोरों द्वारा कीमती आभूषण तथा बर्तन चुरा लिये गये थे। मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश व माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। आज थाना आईटीआई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर सफेद रंग की होण्डा सिटी कार जिस पर यूके07एएस-2926 नंबर की प्लेट लगी थी, घटनास्थल पर आती-जाती दिखी। टीम द्वारा उक्त कार व संदिग्धों की तलाश करते हुए मुरादाबाद रोड ठाकुरद्वारा में सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर उक्त कार ठाकुरद्वारा से स्योहारा, नूरपुर, धनौरा, गजरौला को जाते हुए दिखाई दी। गजरौला से आगे संदिग्धों द्वारा उक्त कार डीएल3सीबीए 5279 नंबर की नंबर प्लेट बदलकर लगाई हुई दिखाई दी। उक्त कार टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर घटना से एक दिन पहले हापुड से मुरादाबाद आती-जाती दिखाई दी। बृजघाट टोल प्लाजा मुक्तेश्वर पर उक्त कार पर लगे फास्टैग कार्ड से वाहन स्वामी का नाम सुरेन्द्र सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम जहांगीरपुर जट्टारी रोड थाना जहांगीरपुर जनपद गौतमबु( नगर ;यूपीद्ध हाल पता सि(ार्थ विहार, ब्रह्मपुत्र एन्क्लेव 102, ब्लॉक 16 थाना विजयनगर गाजियाबाद ;यूपीद्ध होना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कुचेसर रोड बुलन्दशहर से उपरोक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र बलराम सिंह तथा राहुल पुत्र स्व. राधाचरण निवासी नगला कटक थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर ;यूपीद्ध को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थाना आईटीआई तथा काशीपुर में पंजीकृत मुकदमों से सम्बन्धित चोरी गये माल की बरामदगी कर ली गयी। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र के विरु( दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी व नकबजी के 14 तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 09 मुकदमे, जबकि अभियुक्त राहुल के विरु( उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 14 मुकदमे, जबकि फरार अभियुक्त मुकेश पुत्र रामेश्वर के विरु( यूपी के विभिन्न जनपदों में 06 मुकदमे तथा अभियुक्त सतीश सोनी पुत्रकृपाल सिंह के विरु( भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 08 मुकदमे दर्ज हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी काशीपुर अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस टीम में आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक थाना आईटीआई जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक थाना आईटीआई दीवान सिंह विष्ट, उपनिरीक्षक थाना काशीपुर सुनील सुतेड़ी, कांस्टेबल नीरज शुक्ला थाना आईटीआई, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह नेगी थाना आईटीआई, कांस्टेबल उमेश तोमक्याल थाना आईटीआई, कांस्टेबल गिरीश काण्डपाल थाना आईटीआई, कांस्टेबल गजेन्द्र गिरी थाना काशीपुर, कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल दीपक कठैत एसओजी काशीपुर थे।
