Aaj Ki Kiran

पुलिस द्वारा पकड़े गये चलते ट्रक से कूदकर भागा चालक, मुकदमा दर्ज

Spread the love

-अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्रक


काशीपुर। तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाकर चालक दुर्घटना की आशंका भांप ट्रक से कूद गया जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस कांस्टेबल मनोज कुमार हमराहियों के साथ 4 अक्टूबर की रात गश्त पर थे कि उन्हें सूचना मिली की एक ट्रक चालक तेजी व लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए आईटीआई थानांतर्गत ग्राम अजीतपुर की ओर से आ रहा है जिससे कई वाहनों को टक्कर लगते लगते बची है। सूचना पर ट्रक चालक को रोकने का इशारा किया तो वह नहीं रूका। उसका पीछा कर जब ट्रक संख्या यूके-18 सीए-6518 को बमुश्किल रूकवाया तथा चैक किया तो वह रेते से भरा था। चालक ट्रक के कागज नहीं दिखा सका। सूचना उच्चाधिकारियों को देने पर ट्रक को आईआईएम में खड़ा करने के निर्देश पर जब चालक मौहम्मद रिजवान पुत्र नसीम अहमद निवासी शरीफ नगर ठाकुरद्वारा से चलावाकर कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्रान्तर्गत आईआईएम के लिए रवाना हुआ। प्रातः करीब छह बजे चैती मंदिर के पास ट्रक का नक्का टूटने पर ट्रक रास्ते में खड़ा हो गया। इसी दौरान उपनिरीक्षक संतोष देवरानी चैती मंदिर के पास पहुंचे तथा चालान भरा। इस दौरान ट्रक सही हो रहा था। ट्रक सही होने के बाद ले जाने के दरम्यान चालक आरटीओ आफिस के पास ट्रक से अचानक कूद कर भाग गया और टूक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। जिस कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी। जिसमें वह घायल होने से बाल-बाल बचा। कांस्टेबल द्वारा सूचना प्रभारी निरीक्षक को देने पर ट्रक में लदे रेते को उतरवाकर दो हाइड्रा व दो जेसीबी की मदद से रात्रि करीब 8 बजे ट्रक को निकलवाकर आईएमएम में खड़ा करवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक द्वारा लापरवाही बरतने व जानबूझकर चलते ट्रक से उतरकर भाग जाने के मामले में चालक के खिलाफ धारा 279, 336, 427 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *