Aaj Ki Kiran

पंखे से लटका मिला युवक का शव

Spread the love

काशीपुर। एक युवक का शव अपने घर में पंखे से लटका मिला। आशंका व्यक्त की गई है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी 28 वर्षीय गोपाल का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व गायत्री देवी के साथ हुआ था। इस दंपती के कोई संतान नहीं हुई। पत्नी एक माह पूर्व अपने मायके चली गई थी। शनिवार की रात गोपाल अपने कमरे में था। रविवार तड़के चार बजे पिता करन सिंह उसके कमरे में गए तो गोपाल का शव रस्सी के सहारे पंखे पर लटका हुआ था। सूचना पर आईटीआई थाने के एसआई ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां आशा देवी और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।

One thought on “पंखे से लटका मिला युवक का शव

  1. Самостоятельное лечение при запое рискованно. Человек может принимать несовместимые препараты, неправильно оценивать тяжесть состояния или пытаться облегчить симптомы новой дозой алкоголя. Такие действия усиливают интоксикацию, приводят к ухудшению здоровья и повышают риск серьезных последствий. Медицинский вывод из запоя позволяет действовать последовательно: сначала оценить состояние, затем провести снятие острых симптомов, восстановить организм и определить дальнейшую тактику лечения алкогольной зависимости.
    Получить больше информации – vyvod-iz-zapoya-v-moskve-nedorogo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *