Aaj Ki Kiran

आरओबी निर्माण में लगी क्रेन रेलवे ट्रैक पर गिरी, विद्युत लाइन भी टूटी

Spread the love



काशीपुर। रोडवेज बस स्टैण्ड के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी पर आज सायं एक क्रेन के गिर गई, गनीमत यह रही कि क्रेन की चपेट मंे कोई व्यक्ति नहीं आया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। क्रेन वहां लगे बिजली के तारों को तोड़ते हुए जमीन पर आकर गिरी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
प्रशासन को मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत तहसीलदार युसुफ अली मौके पर पहुंच गये और निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक क्रेन को रेलवे लाइन से हटाने के लिए जेसीबी मौके पर पहुंच चुकी थी। जिस रेलवे लाइन के ऊपर क्रेन गिरी है वहां से दिन में बहुत सी ट्रेन गुजरती हैं। ऐसे में यदि क्रेन के गिरने के समय वहां से कोई ट्रेन गुजरती तो एक भयानक हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता और वहां काम कर रहे लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई अलबत्ता रेलवे संपत्ति को नुक़सान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *